ब्रेकिंग
Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में हाइअलर्ट पर आरपीएफ व जीआरपी, जवानों के पहरे में रहा ग्वालियर स्टेशन और रेलवे ट्रैक

ग्वालियर। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, रिक्रूटमेंट सेल और एनटीसीपी की परीक्षाओं में धांधली के आरोपों के चलते छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान अप्रिय घटना रोकने के चलते रेलवे स्टेशन और ट्रैक पूरे दिन जवानों के पहरे में रहा। इस दौरान सुबह से ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के 250 से ज्यादा जवान हाइअलर्ट के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहे। इस दौरान रायरू से लेकर सिथौली रेलवे ट्रैक पर जवानों ने गश्त की। इन परीक्षाओं में धांधली के आरोपों के चलते पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी क्रम में भारत बंद और रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। शुक्रवार सुबह से ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस बल स्टेशन पर पहुंच गया था। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में वज्र वाहन की भी तैनाती की गई थी। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान डाग स्क्वायड भी स्टेशन पर मौजूद था। आशंका जताई गई थी कि इस दौरान छात्र संगठन ट्रेनों को रोकने के साथ ही रेल मंत्री का पुतला दहन कर सकते हैं। साथ ही रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस कारण स्टेशन परिसर में सिर्फ आने और जाने वाले यात्रियों को ही प्रवेश दिया गया। हालांकि इस दौरान स्टेशन पर कोई भी छात्र संगठन प्रदर्शन करने के लिए नहीं पहुंचा।

Related Articles

Back to top button