ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

हैदराबाद के होटल में शान से ठहरा बिजनेसमैन, 12.34 लाख रुपये का बिल दिए बिना हुआ फरार

हैदराबाद। यहां के एक फाइव स्टार होटल में एक व्यक्ति 102 दिन तक ठहरा और 12.34 लाख रुपए का बिल चुकाए बिना फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को कहा कि ताज बंजारा होटल के प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को बताया गया कि जो व्यक्ति यहां ठहरा था, उसने अपना नाम शंकर नारायण बताया था और उसका कुल बिल 25.96 लाख रुपए हुआ था।

बताया जा रहा है कि वह विशाखापत्तनम का व्यापारी है और होटल के लक्जरी सुईट में ठहरा था। वह 13.62 लाख रुपए का बिल चुकाने के बाद बिना किसी को बताए अप्रैल में वहां से फरार हो गया था। होटल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने उक्त शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद होटल प्रबंधन ने उस व्यक्ति को कॉल किया, तो उसने बकाया राशि चुकाने का वादा किया। मगर, बाद में उसने अपना फोन बंद कर लिया। आखिर में परेशान होकर होटल मैनेजमेंट ने इस मामले में बंजारा हिल्स पुलिस थाने में व्यापारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले सब इंस्पेक्टर पी रवि ने कहा कि होटल प्रबंधन की शिकायत पर हमने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। उधर, व्यापारी नारायण ने दावा किया है कि वह होटल का पूरा पेमेंट करके के बाद वहां से निकला था। उसने आरोप लगाया कि उसकी प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश की जा रही है। वह होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button