ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
दिल्ली/NCR

भारत ने अफगानिस्तान को तीन टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भेजीं, तालिबान के कब्जे के बाद से लगातार जारी है मानवीय सहायता

नई दिल्ली। तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में भारत लगातार मानवीय सहायताएं भेज रहा है। इसी कड़ी में भारत ने अफगानिस्तान को 3 टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता के चौथे बैच की आपूर्ति की है। ये चिकित्सा सहायता आज काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल सौंप दी गई। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत पहले ही चिकित्सा सहायता के 3 शिपमेंट की आपूर्ति कर चुका है, जिसमें कोरोना वैक्सीन की 500,000 खुराक और अफगानिस्तान को आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं।

साथ ही कहा कि आने वाले हफ्तों में हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के अधिक बैचों की आपूर्ति करेंगे जिसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान की मदद की अपील की

बता दें कि अभी हाल ही में अफगानिस्‍तान के हालातों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनिया गुतरेस ने चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा था कि अफगानिस्‍तान एक धागे से लटका हुआ है जिसमें अफगानियों को छोड़ा नहीं जा सकता है। उन्‍होंने पूरी दुनिया से अपील करते हुए कहा कि सभी को अफगानियों के बेहतर भविष्‍य और उनकी मदद के लिए आगे ना चाहिए। उन्‍होंने यहां तक भी कहा कि अफगानिस्‍तान की मदद करना पूरे विश्‍व की सुरक्षा को भी बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बहुत खराब हो गए हैं। तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं और आम लोगों के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके बाद से वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है, यह देश भुखमरी के कागार पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button