ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस नेता नदीम अंसारी के बगावती सुर, बोले- मेरा नाम काटकर दो करोड़ में बेचा गया है मुरादाबाद देहात का टिकट

मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठा-पठक खूब चल रही है। देहात विधानसभा 27 से कांग्रेस की पहली सूची में पार्षद नदीम अंसारी का टिकट फाइनल होने के बाद कट गया। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार की शाम पत्रकारों से रुबरु होते हुए बताया कि दो से ढाई करोड़ रुपये में देहात विधानसभा का टिकट बेचा गया है।

प्रदेश स्तरीय और जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने साजिश करके मेरा टिकट कटवा दिया। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। टिकट घोषित होने के बाद से मैंने क्षेत्र में जाना शुरू कर दिया था। मेरे पास सारे सबूत हैं। जिले की कांग्रेस को तीन दुकाने चला रहीं हैं। एक हैं प्रदेश के नेता अजय सारस्वत सोनी, दूसरी दुकान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद चला रहे हैं। तीसरी दुकान कचहरी से चलाई जा रही है। झूठी शिकायतें करके मेरे टिकट कटवाने वालों की हकीकत सामने आनी चाहिए।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक अहमद खान ने बताया कि नीचे से लेकर ऊपर तक किसी का भी टिकट कटने का कोई मामला नहीं है। पार्टी की ओर से लगातार आब्जरवर चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। उन्हीं की रिपोर्ट प्रतिदिन बड़े नेताओं के पास पहुंच रही है। टिकट कटने का फैसला कांग्रेस कमेटी का है। इसका किसी से कोई लेना-देना नहीं है।

टिकट कटने पर नाराजगी तो स्वभाविक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि गोपनीय सर्वे के आधार पर पार्टी के बड़े नेताओं का टिकट बदलने का फैसला है। स्थानीय स्तर पर किसी नेता का कोई मामला नहीं है। पार्टी के फैसले को पार्षद को स्वीकारना चाहिए। पार्टी और नेताओं के खिलाफ कुछ बोला है तो अनुशासन कमेटी इसकी रिपोर्ट भेजेगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button