ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

पश्चिम बंगाल: वर्द्धमान अस्पताल के कोविड वार्ड में लगी भंयकर आग, महिला मरीज की मौत

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार की सुबह आग लगने से कोविड-19 के एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतका का नाम संध्या मंडल (60) है और वह अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थीं जहां तड़के साढ़े चार बजे आग लगी। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि वार्ड के अन्य मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के आने से पहले अस्पताल प्राधिकारियों ने आग बुझा दी थी।

मंडल के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि अचानक आग लगने पर संध्या ने मदद के लिए आवाज लगाई थी लेकिन किसी ने उनकी गुहार नहीं सुनी। अस्पताल के अधीक्षक तापस कुमार घोष ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय एक दल का गठन किया गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य के अस्पताल मरीजों के लिए मृत्युजाल बन गए हैं। उन्होंने घटना की जांच की मांग की। नंदीग्राम से विधायक से ट्वीट किया, “सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सुरक्षा के प्रति पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री की उदासीनता इस तथ्य से पता चलती है कि आग लगने की घटनाएं आम बात हो गई हैं

अस्पताल ‘लाक्षागृह’ की तरह मरीजों के लिए मृत्युजाल बन गए हैं।” अधिकारी ने मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठायी। अधिकारी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया है जो पिछली सरकारों में नदारद थी। रॉय ने कहा, “भाजपा को यह बताना चाहिए कि उसके शासन वाले राज्यों में कोविड अस्पतालों में क्या हो रहा है। वर्द्धमान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन भाजपा को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button