ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
उत्तरप्रदेश

UP Chunav 2022: आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाेले, मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल

आगरा। जिले के किरावली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। बोले आज सीकरी की धरती पर भाजपा के प्रत्याशी के लिया अपील करने आया हूं। सभा में मौजूद लोगों की भीड़ से बोले आपने सपा, बसपा की कार्यप्रणाली को देखा। भाजपा की कार्यपद्धति को देखा। कोरोना प्रबंधन पर बेहतर कार्य हुए। लोगों को उपचार के साथ खाद्यान भी दिया। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में राशन की डबल डोज दी। संकट काल में भाजपा की सेवा कर रहे थे। सपा, बसपा अवसरवादी। ये संकट में साथी नहीं हैं। ये गोकुल जाट की धरती, जिसने ओरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा सरकार आगरा के म्यूज़ियम का नाम भी मुगल के नाम पर रखना चाहती थी। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।

मुख्यमंत्री बोले कि आगरा का विकास हो रहा है। आगरा को मेट्रो, हवाई सेवा, गंगाजल भी मिला है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे हुए। सूबे में रोज दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल है। रामभक्तों पर भी गोली चलवाने से इनके हाथ रंगे हैं। युवाओं को रोजगार दिया। पिछली सरकार में नौकरी के नाम पर लूट होती थी।ट्रांसफर के नाम पर वसूली होती थी। भाजपा की सरकार बनेगी और 10 मार्च के बाद माफिया पर फिर बोल्डोजर चलेगा। आपने चौधरी उदयभान जैसे योग्य व्यक्ति को चुना, हमने मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं, आप इनके नाम से सहमत हैं? कमल को वोट देंगे? लोगों का सहमती में जवाब सुनकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ उदबोधन को समाप्त किया।

बता दें कि किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए तीन सौ प्रभावी मतदाताओं को बुलाया गया था लेकिन यहां 500 से भी ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। आने वालों का सिलसिला भी अभी थम नहीं रहा है। मुख्यमंत्री को सुनने की बेताबी लोगों में कुछ इस तरह थी कि आसमान में उनके हेलीकॉप्टर को देखते ही लोगों ने जय श्री राम, योगी योगी के जयकारे लगाने शुरू कर दिये।

Related Articles

Back to top button