ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मोदी-योगी सरकार को घेरा, कहा- भाजपा का नया माडल ‘पूंजीपतियों को सींचो, गरीबों से खींचो’

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महंगाई को लेकर मोदी और योगी सरकारों पर तीखा हमला किया। महंगाई पर कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए श्वेत पत्र को लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का नया माडल है ‘पूंजीपतियों को सींचो, गरीबों और नौकरीपेशा से खींचो।’

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी और योगी सरकार है जनता के जिस नमक की सौगंध खाकर सत्ता में आई उसके दाम भी आज दोगुने हो गए हैं। एक तरफ लोग महंगाई की आग में झोंके जा रहे हैं तो बीते सात वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की संपत्ति 780 करोड़ रुपये से बढ़कर 4850 करोड़ रुपये हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होना है। पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा टैक्स लगाकर सरकार ने 24.5 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। यह भी कहा कि किसान सम्मान सम्मान निधि के नाम पर कृषकों को 6000 रुपये देने वाली मोदी सरकार की नीतियों के कारण खेती की लागत 30000 रुपये प्रति हेक्टेयर बढ़ गई है। इस अतिरिक्त लागत को किसानों से खींचकर भाजपा अपनी जेब में डाल रही है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने 17.5 लाख करोड़ रुपये किसानों की जेब से निकाले हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर पेट्रोल डीजल कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों से वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी कह चुके हैं की यदि हमारी सरकार बनी तो पेट्रोल डीजल गैस व रेल किराया भाड़ा की अधिकतम सीमा तय की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिकरू कांड के आरोपित अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गंभीर हैं। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

Related Articles

Back to top button