ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
व्यापार

39 लाख करोड़ रुपये के बजट में सबसे बड़ी रकम मिली इस मिनिस्‍ट्री को, देखिए पूरा चार्ट

नई दिल्‍ली। बजट 2022 में अलग-अलग मंत्रालयों को खर्च के लिए बड़ी रकम दी गई है। सरकार का जोर सबसे ज्‍यादा किसानों की आय बढ़ाने की तरफ है। इसके अलावा सरहद पर बढ़ते खतरे को भापंते हुए डिफेंस बजट में बड़ी रकम डाली गई है। रेलवे को भी मजबूत और फास्‍ट बनाने के लिए बजट में आवंटन किया गया है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 में कुल 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

किस विभाग को कितना आवंटन

1- रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) को बीते साल की तरह सबसे ज्यादा 5,25,166.15 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मंत्रालय को दिए फंड में 2021 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। पहले 4,78,196 करोड़ रुपये का बजट था।

2- रक्षा मंत्रालय के बाद दूसरे स्थान पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय है, जिसे 2,17,684.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मंत्रालय बीते साल के बजट में भी 2,56,948 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर था।

3- तीसरे नंबर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 1,99,107.71 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ है। इस मंत्रालय को गृह मंत्रालय से ज्‍यादा बड़ी रकम मिली है। क्योंकि सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली में विस्तार की घोषणा की है।

4- गृह मंत्रालय 1,85,776.55 करोड़ रुपये की रकम के साथ चौथे स्थान पर आ गया है, जो पिछले साल की संख्या 1,66,547 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है।

5- रेल मंत्रालय को पांचवां स्थान मिला है। इसे 1,40,367.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

6- छठे नंबर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय है, जिसे 1,38,203.63 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछले बजट के 1,33,690 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्‍यादा है।

7- रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने 1,32,513.62 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ सातवां स्थान हासिल किया है।

इन योजनाओं पर खर्च आवंटन

1- PM Kisan – 68,000 करोड़ रुपये

2- Jal Jeevan Mission – 60,000 करोड़ रुपये

3- National Education Mission – 39,553 करोड़ रुपये

4- National Health Mission – 37,800 करोड़ रुपये

5- PM Gram Sadak Yojana – 19,000 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button