ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
राजस्थान

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

जयपुर । राजस्थान में रीट धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है विपक्षी दल बीजेपी प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में आज जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया बीजेपी और भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे इससे पहले सिविल लाइन फाटक पर बैरिकेट्स लगाए गए थे। बैरिकेट्स लगाने से कार्यकर्ता नाराज हो गए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके साथ ही बैरिकेट्स हटाने लगे, जिसपर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूनिया के साथ कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बीजेपी रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सरकार से सीबीआई जांच करने की मांग कर रही है, साथ ही परीक्षा रद्द करने की अपील कर रही है हालांकि, प्रदेश सरकार परीक्षा रद्द करने के मूड में नहीं दिख रही है. सरकार का कहना है कि परीक्षा रद्द करने से हजारों छात्राओं का भविष्य चौपट हो सकता है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने रीट पेपर लीक मामले और एसओजी से हो रही जांच पर कहा कि ये तो फिल्म का ट्रेलर है पूरी फिल्म बाकी है. रीट परीक्षा को लेकर बीजेपी और भाजयुमो की ओर से सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया है।
 

Related Articles

Back to top button