ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए बादाम और मौलश्री के पौधे

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में शिव सोशियो कल्चरल सोसायटी के श्री शिव कुमार कटारिया, सुश्री पूजा कटारिया और सुश्री प्राची पठारिया के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज बादाम और मौलश्री के पौधे लगाये।

शिव सोशियो कल्चर सोसायटी पिछले पाँच वर्षों से रंगमंच के माध्यम से सामाजिक कार्य, बच्चों को निःशुल्क रंगमंच एवं चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जन-सामान्य को जागरूक भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के लिए बच्चों को पौधे लगाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाता है।

पौधों का महत्व

बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। बादाम फाइवर से पूर होने के कारण पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी है। यह पौटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।
 

Related Articles

Back to top button