ब्रेकिंग
Harjinder Singh Dhami News: शिरोमणि कमेटी प्रधान ने इस्तीफे और हुक्मनामों पर दी सफाई; अकाल तख्त साहि... Malout Crime News: नशीले कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार, 2000 प्रेगाभा कैप्सूल बराम... Amritsar Crime News: सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौ... Ludhiana News: घर में जादू-टोना करता व्यक्ति CCTV में कैद; सलेम टाबरी इलाके में मचा हड़कंप Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार... Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति; बिना पॉल्यूश... Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नही... Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर...
उत्तरप्रदेश

सपा नीत सरकार ने यूपी को हिंसा में धकेला: सीएम योगी

आगरा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी नीत पूर्ववर्ती सरकार पर राज्य को हिंसा में धकेलने का आरोप लगाते हुए उस पर अतीत में हुए मुजफ्फरनगर दंगों और भगवान राम के श्रद्धालुओं की हत्या करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि वह 1990 में सपा नीत सरकार के कार्यकाल में ‘कार सेवकों’ पर की गई गोलीबारी के संदर्भ में बात कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
  जाटों और मुसलमानों के बीच हुई हिंसा का संदर्भ देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की टोपी (लाल टोपी) मुजफ्फरनगर दंगों में मारे गए मासूम जाट युवाओं की खून से रंगी है। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘सपा के हाथ खून से रंगे हैं और वह अयोध्या में राम भक्तों की हत्या के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने राज्य को दंगों की आग में धकेला है।’’ उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर संस्थान का नामकरण करने के लिए भी सपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकार में संस्थान का नाम आर्रंगजेब की नाम पर रखा गया। आगरा में उन्होंने औरंगजेब के नाम पर संग्रहालय बनाया। लेकिन जब भाजपा सत्ता में आयी तो उसने मुगल संग्रहालय का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।’’ जाट बहुलता वाले फतेहपुर सीकरी के लोगों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुगलों के खिलाफ लड़ने वाले जाट नेता गोकुला जाट का सम्मान नहीं किया।
 

Related Articles

Back to top button