ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन


2 Feb, 2022 08:45 PM

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी ने लोकसभा में सांसद के रूप में और केंद्र में महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश की उल्लेखनीय सेवा की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। कई ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने प्रखरता और निडरता से आवाज उठाई।  उन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी सेवा भावना एवँ उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
 

Related Articles

Back to top button