ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
विदेश

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

पाकिस्तान: कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तानियों की बौखलाहट के कई नमूने सामने आ रहे है। लाहौर शहर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने शनिवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19वीं सदी के प्रांरभ में उत्तर पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन करने वाले महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून में उनकी 180वीं पुण्यतिथि पर किया गया था। महाराजा रणजीत सिंह का 1839 में निधन हो गया था।

कांसे से बनी इस प्रतिमा में महाराजा सिख पोशाक पहने, हाथ में तलवार लिए एक घोड़े पर बैठे दिखाई देते हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और देश के ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने को लेकर आरोपी दोनों व्यक्ति क्रोधित थे। संदिग्धों का संबंध कट्टरपंथी मौलवी मौलाना खादिम रिजवी के संगठन तहरीक-लब्बैक पाकिस्तान से है।

लाहौर किले के मामलों के लिए जिम्मेदार ‘द वॉल्ड सिटी ऑफ़ लाहौर अथॉरिटी’ ने घटना पर हैरानी जताई और ईद के तुरंत बाद प्रतिमा की मरम्मत कराने की बात कही। उसकी प्रवक्ता तानिया कुरैशी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम लाहौर किले में सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो। प्रतिमा की मरम्मत का काम अगले सप्ताह किया जाएगा। एक बार मरम्मत होने के बाद इसे फिर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button