ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
छत्तीसगढ़

रायपुर में राहुल गांधी एयरपोर्ट से बस में मंत्रिमंडल के साथ जाएंगे साइंस कॉलेज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर आ रहे हैं। वे करीब दिन भर रायपुर में रहने वाले हैं। राहुल गांधी यहां नागार्जुन साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करने आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर बन रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। राहुल गांधी के कार्यालय से कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 10.25 बजे दिल्ली से विशेष विमान में उड़ान भरेंगे। उनका विमान 12 बजे रायपुर में लैंड करेगा। वहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूरा मंत्रिमंडल मौजूद होगा। ससंदीय सचिव और कांग्रेस के पदाधिकारी भी अपने नेता का वहां स्वागत करने जाएंगे। बताया जा रहा है। इसके लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई है।

राहुल गांधी के साथ एक बस में मुख्यमंत्री और मंत्री बैठेंगे। दूसरी दो बसों में संसदीय सचिव, प्रमुख विधायक और पार्टी पदाधिकारी, निगम-मंडलों के पदाधिकारी बैठेंगे। उनका काफिला हवाई अड्‌डे से तेलीबांधा, रिंग रोड से रायपुरा चौक होते हुए 12.30 बजे तक साइंस कॉलेज पहुंचेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों-अफसरों ने बुधवार रात साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी देखी और शिल्पकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की है।दोपहर दो बजे राहुल गांधी कुछ गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उसके बाद सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी देखेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे से राहुल गांधी साइंस कॉलेज से रवाना होगे। उनको 5.10 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाना है।

Related Articles

Back to top button