ब्रेकिंग
Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक
खेल

 वनडे सीरीज से पहले 4 खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने से मयंक अग्रवाल को मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले 4 खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल कर लिया गया है। उनके अलावा कुछ और नामों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। स्टैंडबाई में हाल ही में शामिल किए शाहरुख खान और साई किशोर को मुख्य टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। वहीं आज से शुरू होने वाले टीम के प्रैक्टिस सेशन को भी कैंसिल कर दिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाने वाले टी-20 मैचों की सीरीज से पहले शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर के अलावा स्टैंडबाई में शामिल किए दिए नवदीप सैनी कोरोना संक्रमित हो गए है। इन खिलाड़ियों के अलावा 4 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सभी लोगों को होटल के दूसरे फ्लोर में शिफ्ट कर दिया गया है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तीन दिन के क्वारंटीन से गुजर रही थी। टीम इंडिया को 6 फरवरी को अहमदाबाद में अपना 1000वां वन-डे मैच खेलना था। अब कोरोना संक्रमित आने के बाद धवन, गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर सीरीज में नहीं खेले पाएंगे। इन्हें एक हफ्ते के क्वारैंटाइन में रहना होगा और उसके बाद दो निगेटिव RT-PCR आने के बाद ही वे टीम से जुड़ सकेंगे।

BCCI ने टीम के ऐलान के कुछ दिन बाद ही तमिलनाडु के ऑल राउंडर शाहरुख खान और लेग स्पिनर साई किशोर को वनडे और टी-20 सीरीज के लिए स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया था। अब इन दोनों खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। फुलटाइम वन-डे कैप्टन बनने के बाद रोहित शर्मा की वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कैप्टन पहली सीरीज है। यह सीरीज बतौर कप्तान रोहित के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है। 

Related Articles

Back to top button