ब्रेकिंग
Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें... World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य... Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला... Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास दफ्तर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत...
मध्यप्रदेश

राजधानी मे फिर हुई लूट, बाईक सवार चार लुटेरो ने युवती को बनाया शिकार, पर्स लूटकर भागे

भोपाल। शहर मे इन दिनो लुटेरों का आतंक फैला हुआ है। बीते सात दिनो मे पॉच लूट की वारदातो को बदमाश अंजाम दे चुके है। इसी कडी मे शुक्रवार दोपहर को एक बार फिर बाईक सवार लुटेरो ने मेकअप आर्टिस्ट युवती को अपना निशाना बनाते हुए उसका पर्स झपटकर चंपत हो गये। दिन दहाडे हुई लूट की इस वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहे है। वारदात हबीबगंज इलाके मे शुक्रवार दोपहर की है। इस दौरान युवती ने लुटेरों को पकड़ने मे मदद के लिये शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गये। आरोपियो का हुलिया सीसीटीवी मे कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है। पुलिस सुत्रो के अनुसार सदिग्धो को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है, ओर जल्दी ही लूट का खुलासा कर सकती है। बताया गया है कि पेशे से मेकअप आर्टिस्ट तंजीम मंसूरी पिता शेख अकरम मंसूरी 4 ईमली गर्ल्स हास्टल में रहती हैं। उन्होने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वो बिट्‌टन मार्केट से पैदल आ रही थीं। इस दौरान जैसै ही वो अक्षय हॉस्पिटल के नजदीक पहुचीं तभी उनके पीछे से आये बाइक पर सवार युवक आये। बाईक सवार बदमाशो मे एक ने उनके हाथ मे रखे पर्स पर झपट्‌टा मारते हुए पर्स छीन लिया ओर भाग गये। युवती ने जब तक संभलते हुए शोर मचाया तब तक आरोपी नौ दौ ग्यारह हो चुके थे। लूटे गये पर्स में सात हजार की नकदी सहित एटीएम, आधार कार्ड, वाहन के कागजात ओर अन्य सामान रखा हुआ था। दिन दहाडे लूट की खबर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल हरकत मे आई ओर घेराबंदी कर लुटेरों की धरपकड के प्रयास किये लेकन उसे कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कि रिकार्डिगं चैक की जिसमें एक बाइक पर चार संदिग्ध बदमाश लूट के बाद भागते हुए नजर आये। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी सुरागशी शुरु कर दी।

Related Articles

Back to top button