ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
दिल्ली/NCR

फरीदाबाद के मयूर होटल को सरकार ने किया फिलहाल बंद

हरियाणा पर्यटन विभाग के सबसे पुराने होटल मयूर को सरकार ने फिलहाल बंद कर दिया है। होटल में पर्यटक आ नहीं रहे थे और आमदनी से ज्यादा रखरखाव में खर्च हो रहा था। लिहाजा नुकसान से बचने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया। इसकी यादें काफी पुरानी है। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जन्मदिन मनाया था। बड़खल झील के किनारे स्थित साल 1969 में बने होटल को कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खूब पसंद करती थी। 18 नवंबर 1972 को पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने भी आई थी और दो दिन रुकी थी। इससे यह स्थल दिल्ली एनसीआर के लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया था। होटल में साल 1980 में द बर्निंग ट्रेन फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी हो चुकी है। अभिनेत्री हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, परवीन बॉबी के समेत कई बॉलीवुड कलाकार मयूर होटल में ठहर चुके हैं।

मयूर होटल करीब पांच एकड़ से अधिक जगह पर फैला है। इसका निर्माण साल 1968-69 में किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने 23 अप्रैल 1969 को इसका उद्घाटन किया था। उस दौरान इसे पूरे दिल्ली एनसीआर में पर्यटन के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता था। हरियाणा के कई जिलों समेत दिल्ली व आसपास के साथ देश के कोने-कोने से लोग ठहरने आते थे। बड़खल झील का आनंद लेने के साथ इस होटल-मोटल में बने व्यंजनों का स्वाद भी लेते थे। अब सरकार की उपेक्षा के चलते न तो यहां पर्यटक आते हैं और न ही कोई पार्टियां आयोजित होती हैं।

होटल में पहले से ही पर्यटकों की संख्या कम हो रही थी। लेकिन साल 2020 में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद से मयूर का राजस्व और प्रभावित हुआ। इसके अलावा होटल में स्थित बार को बंद कर दिया गया। इससे उनका आना और भी कम हो गया।  साल 2020 से अब तक यहां एक भी पर्यटक नहीं आया। पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं मयूर होटल के प्रबंधक अमित ने बताया कि बड़खल झील के सूखने के बाद से पर्यटकों का आगमन काफी कम हुआ। हालांकि इसके खुलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button