ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
विदेश

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने इस्तीफा दिया, 23 दिसंबर तक छोड़ेंगे पद

वाशिंगटन। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है। बता दें कि विलियम बार ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप के धांधली के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से असहमति जताई थी।

विलियम बार का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्‍म हो रहा है जब राष्‍ट्रपति पद को डोनाल्‍ड ट्रंप अलविदा कहेंगे। दोनों के बीच तनाव की शुरुआत विलियम बार के एक बयान से हुई जिसमें उन्‍हेांने राष्‍ट्रपति चुनाव में हुए किसी धांधली से इनकार किया। साथ ही ट्रंप ने उनकी निंदा इस बात के लिए भी कि विलियम बार ने सार्वजनिक तौर पर जो बाइडन के बेटे के खिलाफ चल रहे भ्रष्‍टाचार के मामले का उल्‍लेख नहीं किया।

ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘व्हाइट हाउस में अटॉर्नी जनरल बार के साथ शानदार बैठक हुई। हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने शानदार काम किया। त्यागपत्र के मुताबिक, बार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए क्रिसमस से पहले पद छोड़ देंगे।’

ट्रंप ने कहा, ‘बेहद काबिल व्यक्ति डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल होंगे। अत्यंत सम्मानित रिचर्ड डोनोग डिप्टी अटॉर्नी जनरल का दायित्व संभालेंगे।’ ट्रंप ने त्यागपत्र की तस्वीर भी ट्वीट की है। बार ने अपने पत्र में लिखा, ‘अगले सप्ताह मैं कुछ बचे हुए कामों को पूरा करूंगा। इसके बाद 23 दिसंबर को पद छोड़ दूंगा। उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अटॉर्नी जनरल के तौर पर आपके प्रशासन में काम करने और अमेरिकी लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।’

डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले सांसद डेविड सिसिलाइन ने बार पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया और उनकी कमी नहीं खलेगी। सदन की सैन्य सेवा समिति के चेयरमैन सांसद एडम शिफ ने कहा है कि बार ने ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोला।

Related Articles

Back to top button