ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
विदेश

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद कराया था टेस्ट

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन हो गए हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक उनका रविवार और सोमवार को कोविड-19 टेस्ट कराया गया था, जिसमें वे निगेटिव पाए गए हैं। वह शुक्रवार तक क्वारंटाइन रहेंगे। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में एक सप्ताह में दो अलग-अलग स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने पर 71 वर्षीय प्रधानमंत्री क्वारंटाइन हो गए थे।

वह पिछले मंगलवार को लिकुड कोर्ट के अध्यक्ष माइकल क्लेनर के संपर्क में आए थे। क्लिनर पिछले सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए । जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री इजराइल काट्ज ने भी पिछले मंगलवार को क्लेन से मुलाकात की।

कोरोना महामारी की स्थिति और इसके लगातार प्रसार को देखते हुए हाल के महीनों में इजरायल कैबिनेट की बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुईं, इसलिए नेतन्याहू क्वारंटाइन में रहते हुए भी अपना काम कर रहे थे।

इस बीच इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने कहा कि देश का सामूहिक COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम 27 दिसंबर की प्रस्तावित तारीख से पहले शुरू हो सकता है।

इजरायल और भूटान ने स्थापित किए राजनयिक संबंध

इजरायल और भूटान ने शनिवार को औपचारिक तौर पर राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए। इस मौके पर दोनों देशों ने कहा कि इससे बेहतर सहयोग के मार्ग खुलेंगे खासकर तकनीक, कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में।भारत में भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल और भारत में इजरायल के राजदूत रोन मलका ने इजरायली दूतावास में औपचारिक तौर पर राजनयिक संबंध स्थापित करने के संबंध में ‘नोट्स वर्बल’ (राजनयिक पत्र) का आदान-प्रदान किया।

इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए मलका ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनकर और आधिकारिक नोट पर हस्ताक्षर करके वह सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। समारोह के बाद भूटान के विदेश मंत्री तांडी दोरजी और इजरायल के विदेश मंत्री गबी एश्केनाजी ने आपसी बधाई संदेश भेजे। औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं होने के बावजूद इजरायल और भूटान के बीच सद्भावपूर्ण रिश्ते रहे हैं।

वर्ष 1982 से इजरायल भूटान के मानव संसाधन विकास का समर्थन करता रहा है, खासकर कृषि विकास के क्षेत्र में जिससे सैकड़ों भूटानी युवा लाभान्वित हुए हैं। बता दें कि इजरायल ने हाल में खाड़ी देशों संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के साथ भी राजनयिक रिश्ते कायम किए हैं।

Related Articles

Back to top button