ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में डेंगू के इस साल अब तक 33 मामले, फरवरी के एक सप्ताह में मिले 10 मरीज

राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक अब भी बरकरार है। इस साल डेंगू के कम से कम 33 मामले सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते में फरवरी में 10 नए मामले सामने आए हैं। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 5 फरवरी की अवधि के दौरान पिछले वर्ष केवल एक मामला दर्ज किया गया था, वेक्टर जनित बीमारियों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है।

राजधानी में 2015 के बाद से एक साल में वेक्टर जनित बीमारी डेंगू के सबसे अधिक 9,613 मामले पिछले साल दर्ज किए थे और 23 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। सोमवार को जारी वेक्टर जनित बीमारियों पर नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 5 फरवरी तक डेंगू के कुल 33 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें पिछले एक सप्ताह में 10 नए मामले सामने आए हैं। 2021 से पहले के वर्षों में डेंगू के कुल मामले – 4,431 (2016), 4,726 (2017), 2,798 (2018), 2,036 (2019) और 1,072 (2020) सामने आए थे। दिल्ली में 2021 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक थी, जब 2016 में आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 10 थी। दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 और 2016 में 10-10 मौतें दर्ज की गई थीं।

Related Articles

Back to top button