ब्रेकिंग
क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026...
मनोरंजन

तीन बार तैयार होने के बावजूद लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके हीमैन धर्मेंद्र, जानें वजह?

नेशनल डेस्क: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अतिंम सांस ली जिसके बाद रविवार को ही उनका मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतमि संस्कार किया गया जहां पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची।

वहीं इस बीच बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में न जाने का मलाल है। उन्होंने बताया कि तीन बार तैयार होने के बावजूद वह भारत रत्न लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।

दरअसल, धर्मेंद्र ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए बताया कि लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद से वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वे लता दीदी को जाते हुए नहीं देखना चाहते थे। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं बहुत असहज और परेशान था. मैं लता दीदी के अंतिम  संस्कार में जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ था. लेकिन हर बार मैं खुद को वहां जाने से पीछे खींच लेता।

धर्मेंद्र ने कहा कि मैं लता दीदी को हमें यूं छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था. मैं उनके निधन की खबर सुनने के बाद से ही ठीक महसूस नहीं कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लेजेंडरी सिंगर संग अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कैप्शन  में लिखा था कि पूरी दुनिया दुखी है. भरोसा  नहीं  हो रहा कि आपने हमें छोड़ गिया है. हम आपको मिस करेंगे लता जी. दुआ करते हैं कि आपकी आत्मा को शांति मिले

Related Articles

Back to top button