ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
राजस्थान

विकास में धन की नहीं रहने देंगे कोई कमी-सिंह

जयपुर। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कुम्हेर क्षेत्र के ग्राम पाउआ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सीही के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रहने देंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय आमजन की भागीदारी भी आवश्यक है। आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपखण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से निवेदन करें । फिर भी समाधान न होने  की स्थिति में उन्हें अवगत करायें जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे कुम्हेर क्षेत्र के ग्राम पला की हवाईपट्टी को हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे भरतपुर के साथ ही कुम्हेर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके तथा पर्यटकों के आवागमन से क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त रोजगार भी उपलब्ध हो सके।  उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय विकास के लिए अन्य बडी योजनाओं को धरातल पर लाने का भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान की चर्चा करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन की समस्याओं के निस्तारण के प्रति प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने पेयजल की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा चम्बल परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करोडों रूपये की राशि स्वीकृत की है लेकिन कारण में इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर आमजन तक पहुंचाये जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक के पात्र व्यक्तियों को मिल सके।

Related Articles

Back to top button