ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
उत्तरप्रदेश

हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सभी सात जवान शहीद, एलएसी के पास कर रहे थे पेट्रोलिंग

नई दिल्ली । भारतीय सेना ने कहा कि छह फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सभी सात लापता सैन्यकर्मी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से लिखा है कि शहीद जावानों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकाले लिया गया है। सेना के सात जवान एक गश्ती दल का हिस्सा थे और तवांग जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हो गए थे। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दिरांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सांग थिनले ने पहले कहा था कि घटना रविवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई थी। दिरांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी थिनले ने कहा था, “मैमी हट के निकट क्षेत्र में हिमस्खलन में 19 जेएके राइफल्स के सात सैन्यकर्मी कथित तौर पर फंस गए। घटना के बाद सेना के अधिकारियों ने जंग पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी थी। यह इलाका काफी दुर्गम है और बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसके तुरंत बाद, तेजपुर स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा था कि एक खोज और बचाव अभियान चलया जा रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा, “बचाव अभियान में मदद के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बर्फबारी के साथ मौसम खराब हुआ है।

Related Articles

Back to top button