ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

Meta ने भारतीय महिलाओं की सुरक्षा के लिए की ये बड़ी पहल, जरूर जानें ऑनलाइन दुर्व्यवहार से बचने तरीका

Safer Internet Day 2022 पर Meta द्वारा भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई सेफ स्त्री और वीमंस सेफ हब जैसी पहलों पर जोर दिया गया। ये महिलाओं के लिए खास अभियान हैं जो महिलाओं को ऑनलाइन दुर्व्यवहार से बचने का तरीका सिखाते हैं। आइए आगे जानें

नई दिल्ली। भारत समेत कई देशों में महिलाओं को बड़ी मात्रा में ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए मेटा ने ‘वीमंस सेफ्‍टी हब’ और ‘सेफ स्त्री’ जैसी पहल शुरू की है। सेफर इंटरनेट डे 2022 (Safer Internet Day 2022) पर मेटा (Meta) ने इन्हीं पहलों पर जोर दिया, जो महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद करेंगी। ये पहल महिलाओं को हिन्दी समेत कई भाषाओं में ऑनलाइन दुनिया में बेहतर ढंग से काम करने के लिए कई उपकरणों और संसाधनों को उपलब्ध कराएंगी।

हेड ऑफ पॉलिसी प्रोग्राम एंड आउटरिच फेसबुक इंडिया मधु सिंह सिरोही ने इन पहल के बारे में कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हमारे समुदाय की सुरक्षा और भलाई एक प्राथमिकता है। हम इसमें लगातार निवेश कर रहे हैं। हम लोगों ने इस प्रयास में एक वीमंस सेफ्‍टी हब और एक अभियान, ‘इंस्टाग्राम पर सेफ स्त्री’ शुरू किया है। इसका लाभ देश भर में पहुंचाने के लिए इसे हिंदी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करा रहे हैं। हम अपने उत्पादों, नीतियों और कार्यक्रमों के जरिये इस प्रयास को जारी रखने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।

वीमंस सेफ्‍टी हब

वीमंस सेफ्‍टी हब पोर्टल में वीडियो ऑन डिमांड सुरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध है। इस पर विजिट करने वाले लोगों को लाइव सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करने की अनुमति है। यह भारत में अधिक महिला उपयोगकर्ताओं को उन उपकरणों और संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सक्षम करेगा, जो उन्हें अपने सोशल मीडिया अनुभव का अधिकतम लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं। इसे 11 अन्य भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी पेश किया गया था, ताकि लाखों महिलाओं, विशेष रूप से अंग्रेजी न बोलने वालों को आसानी से जानकारी तक पहुंचने में भाषा की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इंस्टाग्राम पर ‘सेफ स्त्री’

यह इंस्टाग्राम की एक पहल है, इसमें युवा मीडिया और इनसाइट्स कंपनी, युवा तथा पिंक लीगल जैसे प्लेटफार्म इसके सहयोगी प्लेटफार्म हैं, जो महिलाओं के अधिकारों और कानूनों को समझने, लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने तथा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफार्म देने का काम करते हैं। यह अभियान दो भाग में सामने आया- पहला, 6 भाग वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम और दूसरा, रील पर एक कंटेंट (सामग्री) सीरीज। इसमें 6 महिला रचनाकारों के विविधतापूर्ण समूह द्वारा उनकी अपनी-अपनी मातृभाषाओं में बनाई गई सुरक्षा खासियतों पर प्रकाश डाला गया है, जो इंस्टाग्राम पर महिलाओं के लिए उपलब्ध हैं। पहला, ज्यादा समावेशी ऑनलाइन स्थान बनाने के तरीकों के बारे में है।

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम

मेटा ने यूके रिवेंज पॉर्न हेल्पलाइन के साथ साझेदारी में StopNCII.org भी पेश किया है। भारत में, यह मंच सोशल मीडिया मैटर्स, सेंटर फॉर सोशल रिसर्च और रेड डॉट फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम करता है और दुनिया भर में महिलाओं को नॉन-कंसेंसुअल इंटीमेट इमेजरी (एनसीआईआई) के प्रसार का मुकाबला करने और रोकने के लिए सशक्त करेगा। पिछले एक साल में कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐप में कई सुरक्षा खासियतें भी पेश की हैं, जैसे हिडन वर्ड्स, लिमिट्स, कमेंट्स कंट्रोल, मल्टी-ब्लॉक और लाइक्स छिपाने का विकल्प दिया गया है।

Related Articles

Back to top button