ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

सतह पर आई राजस्थान भाजपा की अंतर्कलह, वसुंधरा की नाराजगी पर पूनिया ने पूछा किसने कराई क्रॉस वोटिंग?

जयपुर । कांग्रेस के बाद राजस्थान भाजपा में भी कलह शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब अपनी ही पार्टी भाजपा से नाराज हो गई हैं। राजे ने जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नाराजगी जाहिर की। नाराजगी वजह है एक महीने पहले पंचायत चुनाव में वसुंधरा के बेटे और बारां सांसद दुष्यंत सिंह के दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तोड़फोड़।
राजे द्वारा उठाए गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने चुप्पी तोड़ी है। विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में पूनिया ने कहा पूरा प्रकरण बारां जिला प्रमुख चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग से जुड़ा है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की जानकारी में पहले से ही है। यह घटना क्रॉस वोटिंग से संबंधित थी। क्रॉस वोटिंग किसके इशारे पर और क्यों हुई, ये जांच का विषय था। उसकी प्रतिक्रिया में जो हुआ वह भी पूरी तरह गलत था। दोनों ही पक्ष इस मामले में गलत है। पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के सामने पेश होगी, क्योंकि ये महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ा मामला है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में भी इसे लाना पड़ेगा। जैसा पार्टी आलाकमान निर्देश देगा हम कार्रवाई करेंगे।
भाजपा विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा नेताओं के मतभेद उस वक्त खुलकर सामने आ गए थे, जब वसुंधरा राजे ने बारां में सांसद दुष्यंत सिंह के निवास पर हुई तोड़फोड़ के मामले को उठाया। बगल में बैठे कई नेताओं की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई थी। बैठक के शुरू होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने साथ बूंदी में हुई घटना की पार्टी के विधायकों को जानकारी दी।
पूनिया ने हमले को सरकार की साजिश करार दिया और कहा, कोटा शहर में दौरे के वक्त उनके साथ पुलिस एस्कॉर्ट थी मगर जैसे ही वह कोटा का दौरा पूरा कर जयपुर के लिए रवाना हुए तो बूंदी की सीमा तक पुलिस उन्हें छोड़कर चली गई। वह कुछ ही किलोमीटर चले होंगे कि कांग्रेस के 300-400 गुंडे सामने आ गए। पहले काले झंडे दिखाए और फिर बीच हाइवे में कार के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगे। इस दौरान उनकी कार पर पत्थरों की बरसाए भी की गई। इस संघर्ष में उनके पीएसओ के कपड़े फट गए और आधे घंटे तक वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का तांडव बर्दाश्त करते रहे। इस दौरान उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने आपको वहां से बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button