ब्रेकिंग
Raipur Traffic Police Theft: रायपुर में ट्रैफिक खुलवा रही पुलिस की गाड़ी से चोरी, बदमाशों ने पार किय... Ambikapur Congress Creation Campaign: विजय शर्मा की डिबेट में हवा निकल गई; अंबिकापुर में दीपक बैज और... Lok Adalat Authority MP CG: बिना समझौते के आदेश जारी नहीं कर सकती लोक अदालत, हाई कोर्ट ने रद्द किया ... Bemetara CMHO Suspended: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पड़ी भारी, बेमेतरा CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर नि... MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले...
लाइफ स्टाइल

घर में रखीं इन छोटी चीजों से दूर करें डार्क सर्कल

आंखों के नीचे पड़ने वाले Dark Circle  चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में इनको दूर करने के लिए लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। लड़का हो या फिर लड़की, दोनों को ही इन काले घेरों की समस्या परेशान कर सकती है। जिनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट पर भरोसा करने की बजाए एक बार घरेलू नुस्खों को आजमाकर जरूर देखें। इनकी मदद से कुछ महीनों में डार्क सर्कल से छुटकारा मिल सकता है।

कच्चा आलू  : कच्चे आलू को कभी भी हल्के में ना लें। रोज कच्चे आलू के रस को किसी कपड़े पर निकालकर आखों के आसपास के एरिया में लगाएं। दस मिनट तक इसे उसी कपड़े से आंखों को ढंक दें। फिर ठंडे पानी से धो चेहरे को धो लें। कच्चे आलू के रस को दो से तीन के अंतर पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।

टी बैग  :  आजकल लोग ग्रीन टी पीना सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। अगर आपके रूटीन में भी ग्रीन टी शामिल है। तो इसके बैग को फेंकने की बजाय इस्तेमाल में लाइए। जब टी बैग खाली हो जाए तो इसे निकालकर फ्रिज में रख दें। फिर इस ठंडे टी बैग को आंखों पर रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ ही दिनों इसके परिणाम नजर आने लगेंगे।

गाजर  : गाजर के जूस से भी डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। इसके लिए एक गाजर लेकर कद्दूकस कर लें। फिर किसी सूती कपड़े पर रखकर इस गाजर से जूस को निचोड़कर निकाल लें। फिर गाजर के ताजे जूस में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे आंखों के आस पास के हिस्से के साथ ही चेहरे पर भी लगा सकते हैं। गाजर के जूस की मदद से कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत पर असर नजर आने लगेगा।

आरेंज जूस  : आरेंज जूस की मदद से भी डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है। ऑरेंज जूस और ग्लिसरीन को मिलाकर रख लें। फिर इसकी कुछ बूंदों की मदद से आंखों के आसपास के हिस्से पर मसाज करें। फिर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ठंडे पानी से धोकर देखें, त्वचा चमक उठेगी।

Related Articles

Back to top button