ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
लाइफ स्टाइल

भारतीय डाक विभाग के नई दिल्ली स्थित मेल मोटर सर्विस में 29 पदों पर निकली भर्ती,  15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय डाक विभाग के नई दिल्ली स्थित मेल मोटर सर्विस में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है। विभाग द्वारा 17 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन के अनुसार, जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी, नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल कैटेगरी में स्टाफ कार ड्राइवर की 29 पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विज्ञापित वैकेंसी की संख्या में 15 अनारक्षित हैं, जबकि 8 ओबीसी, 3 एससी और 3 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता- डाक विभाग दिल्ली के मेल मोटर सर्विस में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की हो। और  लाइट एवं हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस प्राप्त किया होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 15 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, indiapost.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके स्टाफ कार ड्राइवर सीधी भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म विज्ञापन में ही दिया गया है।इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए निर्धारित आखिरी तारीख यानि 15 मार्च 2022 तक इस पते पर जमा कराएं –सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028।

Related Articles

Back to top button