Breaking
सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया.. जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का - लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी... दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल.. रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या..

पेट्रोल पंप में डकैती के पहले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, इधर लोहा मंडी क्षेत्र से 160 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर। शहर में डकैती की बड़ी साजिश करते हुए पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल करने वाले औजार भी जब्त किया है। इसी तरह शहर की नारकोटिक्स पुलिस ने एक युवक को लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार तेजाजी नगर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास लूट करने में इस्तेमाल करने वाले घातक औजार जैसे सब्बल और चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्यारे सिंह, लोकेश चौहान, वासुदेव, कृपाल सिंह और समय थापा शामिल हैै।  बताया जाता है कि पकड़े गए सभी आरोपियों पर इंदौर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी आदतन बदमाश बताए जाते हैं। पकड़े गए आरोपियों से तेजाजी नगर पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है

इधर नारकोटिक्स पुलिस ने लोहा मंडी क्षेत्र से 160 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक इंदौर के ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी से जब्त एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवार्ई इंदौर नारकोटिक्स पुलिस ने की है।

सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |     मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी     |     हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे     |     CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..     |     जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का – लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी…     |     दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..     |     रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू     |     शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें