ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
उत्तरप्रदेश

डबल इंजन को अलग करने से ही यूपी में होगा विकास-मायावती

औरैया । बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों एवं उप्र की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने शनिवार को यहां चुनावी सभा में भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ी, गैस-पेट्रोल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन को अलग करने के बाद ही प्रदेश का विकास संभव होगा। धरातल पर रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है, सिर्फ बातें ही की जाती रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय.. हमारा नारा है। सत्ता में आए तो हर वर्ग को रोजी-रोटी मिलेगी और कोई भी विकास कार्य कागजों में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2012 में सपा सत्ता में रही तो गुंडाराज, माफिया का राज रहा। इसके बाद वर्ष 2017 में भाजपा आई तो यहां सिर्फ उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ। विकास की बातें हुई लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। बसपा ने भूमिहीनों को भूमि दी, दलित और पिछड़ों को आगे बढ़ाया। इस सरकार में युवा रोजगार के लिए लड़ रहा है। लोकतंत्र के हाथ फैसला है, एक बार फिर पुराना विश्वास मिला तो सत्ता में जरूर आएंगे।

Related Articles

Back to top button