ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
व्यापार

जियो लिमिटेड और SES की साझेदारी, भारत में जियो शुरू करेगा सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस

जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड और ग्लोबल सैटेलाइट बेस्ड कंटेंट कनेक्टिविटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर (SES) के बीच साझेदारी हुई है। इस साझेदारी में जियो की 51% और SES की 49% हिस्सेदारी रहेगी। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में बेहद सस्ती दर पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी ऑफर करेंगे। जियो भारत समेत इंटरनेशनल एयरोनॉटिकल और मैरीटाइम कस्टमर को इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगा। जियो सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस 100 Gbps की दमदार स्पीड पर इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगी। जियो की तरफ से SES के साथ मिलकर मल्टी आर्बिट स्पेस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि जियो स्टेशनरी और मीडियम अर्थ आर्बिट का कॉम्बिनेशन होगा। यह कॉम्बिनेशन मल्टी गीगाबाइट लिंक उपलब्ध कराएगा।

जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, “हम अपनी फाइबर-आधारित कनेक्टिविटी और FTTH बिजनेस के साथ 5G में निवेश जारी रखेंगे। दूसरी तरफ SES के साथ यह नया संयुक्त उद्यम मल्टीगीगाबिट ब्रॉडबैंड के विकास को और तेज करेगा। उपग्रह संचार सेवाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली अतिरिक्त कवरेज और क्षमता के साथ, जियो दूरस्थ शहरों और गांवों, उद्यमों, सरकारी प्रतिष्ठानों और उपभोक्ताओं को नए डिजिटल इंडिया से जोड़ेगा। SES के सीईओ स्टीव कॉलर ने कहा, “जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ यह संयुक्त उद्यम इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे SES उच्च गुणवत्ता वाले कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सबसे व्यापक जमीनी नेटवर्क का पूरक हो सकता है, और लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

Related Articles

Back to top button