ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
दिल्ली/NCR

दिल्ली में 14 से 17 फरवरी तक घना कोहरा रहने की सम्भावना

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में के लोगों  को पिछले कुछ दिनों से दिन में ठंड से राहत मिली है। दिन में धूप होने की वजह से गलन नहीं हो रही है। दिन में गर्मी का भी अहसास हो रहा है।दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है। हालांकि सुबह-शाम और रात की ठंडक अभी बरकरार रहेगी।मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। सोमवार को सुबह घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 से 17 फरवरी तक घना कोहरा सुबह और रात में पड़ेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 15 फरवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 15 और 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 रहने की संभावना है। अगर बात करें अगले पांच दिनों की तो अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।

Related Articles

Back to top button