ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

GATE 2022 Response Sheet: गेट एग्जाम देने वाले उम्मीदवार पढ़ें यह जरूरी अपडेट

नई दिल्ली।  ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2022) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आईआईटी खड़गपुर की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए रिस्पांस शीट आज यानी कि मंगलवार, 15 फरवरी को जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे शीट डाउनलोड करने के लिए GOAPS 2022 पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी क्रेंडेशियल्स के साथ लॉग इन करना होगा। बता दें कि IIT खड़गपुर ने 5, 6, 12 और 13 फरवरी को GATE 2022 परीक्षा आयोजित की थी। यह एग्जाम 29 पेपरों के लिए संचालित की गई थी।

GATE 2022 Response Sheet: रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट उपलब्ध हैं पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अब, पंजीकरण के दौरान भेजी गई अपनी नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और GOAPS पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

परीक्षा के दौरान रिस्पांस शीट की जांच करें और उसका डाउनलोड करने के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

21 को जारी होगी आंसर-की

गेट परीक्षा की आंसर की 21 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी। आंसर-की रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद आंसर-शीट अपनी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई उम्मीदवार अपना पासवर्ड भूल गया है, तो लॉगिन पेज पर एक लिंक है जिसके माध्यम से इसे दोबारा एक्सेस किया जा सकता है।

17 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

IIT खड़गपुर की ओर से आयोजित गेट परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को घोषित करेगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि GATE 2022 के स्कोरकार्ड 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट -gate.iitkgp.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button