ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
हरियाणा

IPS अधिकारी कला रामचंद्रन बनीं गुरुग्राम की पहली महिला पुलिस कमिश्नर

1994 बैच की आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन गुरुग्राम की नई पुलिस कमिश्नर बन गई हैं। वह गुरुग्राम कमिश्नरी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर भी हैं। उन्होंने आज अपना पदभार संभाल लिया। सरकार ने रविवार रात प्रदेश के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। अभी तक परिवहन विभाग की प्रधान सचिव के तौर पर पदभार संभाल रही कला रामचंद्रन को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल रहे के.के. राव को आईजी सीपीटी एंड आर भोंडसी लगाया गया है। इसके अलावा विरेंद्र कुमार को डीसीपी ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई हैं। अभी तक इस जिम्मेदारी को संभालने वाले आइपीएस मकसूद अहमद को एसपी कैथल की जिम्मेदारी दी गई है।

कला रामचंद्रन ने बताया कि गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। रोड पर लोगों जाम में नहीं फंसना पड़े, इसके लिए तमाम उपाय किए जाएंगे। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अपराध और साइबर क्राइम को भी कम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पदभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट ली जाएगी। गुरुग्राम में पुलिस कमिशनरी 2007 में बनी थी। इससे पहले गुरुग्राम में एसपी नियुक्त होते थे। पहली बार कोई महिला पुलिस आयुक्त बनी हैं

Related Articles

Back to top button