ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

लखनऊ से बेमेतरा आ रही यात्री बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

जिले के वनांचल ग्राम हनुमत खोल घाटी मोड़ पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्तपाल रेफर किया गया। बाकी घायलों का उपचार कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। घटना सोमवार की सुबह 8.30 बजे की है। लखनऊ से बेमेतरा वापस आ रही पक्षीराज बस एमपी 18 पी 0383 बजाग-कुकदुर मार्ग घोड़ाघाट अधचरा के पास अनियन्त्रित होकर पलट गई। इसमें ग्राम खपरी जिला बेमेतरा निवासी हरिचन्द निषाद वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में करीब 25 महिला-पुरुष घायल हुए।

घटना में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस यदि सड़क में न पलट कर दूसरे किनारे पलटती तो नीचे गहरी खाई थी। बस में 65 यात्री सवार थे, जो लखनऊ से बेमेतरा के लिए निकले थे, जिसमें कबीरधाम, महासमुंद और बेमेतरा जिले के यात्री सवार थे। सुबह-सुबह चालक को झपकी आने के कारण मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

Related Articles

Back to top button