ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

प्रियंका गांधी ने ट्रैक्‍टर पर सवार होकर किया पंजाब में रोड शो

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  रूपनगर में रोड शो कर रही हैं। वह ट्रैक्‍टर पर सवार होकर रोड शो कर रही हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी हैं। इस‍के बाद प्रियंका अमृतसर पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। वह अमृतसर पूूर्वी सीट से प्रत्‍याशी व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आसपास की सीटों के उम्‍मीदवाराें के चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंच रही हैं। वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। इस दौरान वह रोड शो कर डोर  टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई जगह लोगों को संबोधित किया। उन्‍हाेंने कहा कि बनावटी पगड़ी पहनकर सरदार नहीं बनते। पंजाब में राज पंजाबी ही करेंगे। कोई नई राजनीति नहीं देगा। न मोदी देंगे न ही केजरीवाल देंगे। राजनीति यहां खड़ी है। प्रियंका गांधी ने रूपनगर के शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिला रूपनगर की तीनों सीट हम जीत रहे हैं। बरिंदर सिंह ढिल्लो को जीताने की अपील की। चन्नी ने कहा कि आप ढिल्लो को विधायक बना दो, मंत्री मैं बना दूंगा।

Related Articles

Back to top button