ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के वातावरण में नमी का असर हुआ कम

भोपाल । के वातावरण में नमी का असर कम हो गया है। शुष्कता बढ़ रही है। इसके कारण वायु प्रदूषण का असर कम हो रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक  औसतन 100 तक पहुंच गया है। यह अच्छा संकेत है। सूचकांक हवा में प्रदूषण के स्तर को बताता है। प्रदूषण अधिक होगा तो सूचकांक बढ़ेगा और प्रदूषण कम होगा तो सूचकांक भी गिरेगा। पर्यावरण से जुड़े मामलों के जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे शुष्कता बढ़ेगी  वैसे-वैसे परिवेशीय वायु साफ होगी। फरवरी 2022 के अंत तक भोपाल समेत मुख्य शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 से नीचे पहुंच सकता है। ठंड के दिनों में नमी का असर अधिक होता है। इसकी वजह से धूल, धुएं और कई तरह के गैसीय कण नमी पाकर भारी हो जाते हैं और निचले वातावरण में ही रहते हैं। इस वजह से हवा प्रदूषित होती है। ठंड के इस सीजन में भोपाल शहर का सूचकांक 300 के पार पहुंच गया था। यही स्थिति इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर की थी। शुष्कता बढ़ने के साथ ही ये कण हल्के होते हैं और वातावरण में अधिक ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं जिसकी वजह से वायु प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है। अब ऐसा ही हो रहा है।

Related Articles

Back to top button