ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
दिल्ली/NCR

तिहाड़ में 12 हजार कैदियों को मिली नशे की लत से मुक्ति

नई दिल्ली । तिहाड़ जेल संख्या तीन स्थित नशा मुक्ति केंद्र कैदियों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि विगत तीन वर्षो में करीब 12 हजार कैदियों को यहां नशे की लत से मुक्ति दिलाई जा चुकी है। कोरोना महामारी के दौर भी यहां इस केंद्र ने अपना काम बखूबी किया।

जेल प्रशासन के अनुसार नशे की लत से मुक्ति दिलाने के बाद कैदियों के पुनर्वास के लिए भी जेल में कई तरह की कोशिशें की जाती हैं। इसके तहत जेल में कैदियों के लिए उनकी योग्यता व रुचि को देखते हुए व्यावसायिक कोर्स कराए जाते हैं। जेल प्रशासन का प्रयास रहता है कि कैदी जब सजा पूरी करने के बाद जेल से निकले तो वह सम्मान के साथ अपना जीवनयापन करे और अपराध की दलदल में फिर न फंसे।

Related Articles

Back to top button