ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

मध्यप्रदेश के सीएम Shivraj Singh Chouhan कोरोना वायरस से संक्रमित, लोगों से की यह अपील….

Coronavirus Update: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. मध्यप्रदेश के सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

Coronavirus Update: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. मध्यप्रदेश के सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं. मुझे सामान्य लक्षण हैं. कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है. आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा. कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा.

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें. साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें.

इसके साथ-साथ उन्होंने जनता से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब COVID19 की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है. राज्य में आज 1,222 केस ही आये हैं, लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है. अतः आप सबसे आग्रह है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिये. मास्क लगाइये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिये.

Related Articles

Back to top button