ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
मनोरंजन

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म बधाई दो में लेस्बियन की भूमिका में दिखीं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर रिलीज हुई फिल्म बधाई दो में एक लेस्बियन की भूमिका निभाती नजर आई हैं। भूमि चाहती हैं कि उनके सभी फैन्स इस फिल्म को परिवार के साथ जाकर देखें। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने भी यह फिल्म अपनी मां संग ही देखी है। भूमि को फिल्म में को-स्टार चुम दरांग संग इस तरह रोमांस करते देख उनकी मां का कैसा रिएक्शन था, इसपर एक्ट्रेस ने जानकारी दी है। फिल्म बधाई दो लैवेंडर मैरिज पर बेस्ड है। इसमें भूमि और राजकुमार राव शादी तो करते हैं, लेकिन अपने पार्टनर्स को समाज की नजर से बचाकर रखने के लिए।
भूमि को वुमन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते देख एक्ट्रेस की मां का कैसा रिएक्शन था? भूमि कहती हैं कि बधाई दो फिल्म एक ऐसी फिल्म है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखना चाहिए। यह फिल्म प्यार करने और उसे अपनाने पर आधारित है। हमने ह्यूमर के जरिए उस संदेश को देने की कोशिश की है, जिसे हमारी सोसायटी बहुत आसानी से नहीं अपनाती है। मैंने पहली बार जब फिल्म देखी तो मां के साथ बैठकर देखी। उन्होंने मेरी हर च्वॉइस को अपनाया है, लेकिन कभी स्क्रीन पर सेम सेक्स रोमांस करते मुझे नहीं देखा है। फिल्म देकने के बाद मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको कुछ अलग लगा मुझे इस तरह फीमेल संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते देख, तो उन्होंने कहा बिल्कुल भी नहीं। भूमि का कहना है कि फिल्म बनाते हुए वह खुद की सोच में बदलाव देख रही थीं। भूमि कहती हैं कि बधाई दो के साथ मेरी सोच बदली है। हम सभी का इस फिल्म को देखकर अलग जजमेंट होगा। इस फिल्म के साथ, मेरे अंदर का जो भी था, थोड़ा बहुत, वह भी चला गया। हम लोगों के साथ उनकी कास्ट को सोचकर काफी भेदभाव करते हैं, लेकिन इस फिल्म के बाद मेरे अंदर से जो थोड़ा बहुत बचा था, वह भी निकल गया। मैं सच में सोचती हूं कि इस फिल्म से मैं और निखरकर बाहर आई हूं। इसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। अरुणाचल प्रदेश की चुम दरांग ने फिल्म में भूमि पेडनेकर संग लेस्बियन की भूमिका निभाई है। दोनों का फीमेल रोमांस इस फिल्म में देखने को मिला है। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने संभाला है। इस फिल्म में सीमा पाहवा और शीबा चड्ढा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म सोसायटी को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देती दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button