ब्रेकिंग
Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प... Indore Miniature Painting Workshop: मालवा की विलुप्त होती लघु चित्रकला को बचाने की अनूठी पहल Ujjain Nagar Pujan Tradition: उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही परंपरा, कलेक्टर-एसप... Ujjain Simhastha 2028 Preparations: सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ की समीक्षा, 25 हजार करोड़ के विकास ... MP Cricket Academy in Russia: रूस के स्मोलेंस्क में खुलेगी मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट के जर...
मनोरंजन

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर19 फरवरी को मराठी रीति-रिवाज से करेंगे शादी

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर पिछले कुछ दिनों से सिंगर शिबानी दांडेकर से अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। फरहान-शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। और कपल कोर्ट मैरिज से 2 दिन पहले 19 फरवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। फरहान-शिबानी के घर पर आज (गुरुवार) से उनकी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू भी हो गई हैं। कपल की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में शिबानी दांडेकर की दोनों बहनें अनुषा-अपेक्षा, फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

फरहान-शिबानी कोर्ट मैरिज करने से पहले 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस ‘सुकून’ में मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। कपल 18 फरवरी की शाम को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ खंडाला के लिए रवाना होगा। कपल की शादी दिन में होगी।  कपल की शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा आलिया भट्ट, रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन, आमिर खान, डीनो मोरेया, रिया चक्रवर्ती और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हो सकते हैं।  कपल और उनके फैमिली मेंबर्स शादी को बहुत ही सीक्रेट और प्राइवेट रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि मीडिया वैन्यू के बाहर जमावड़ा लगाए।

शादी को लेकर जावेद अख्तर ने कहा था कि कपल 21 फरवरी को अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करेंगे। इसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ खंडाला स्थित फार्महाउस ‘सुकून’ में एक छोटा सा सेलिब्रेशन होगा। शादी की जो तैयारियां हैं वह सब वेडिंग प्लानर देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि कोरोना के कारण हम इस सेलिब्रेशन को बहुत छोटा रख रहे हैं। खैर अभी तक किसी को इनविटेशन भेजे नहीं हैं। शिबानी की बात करते हुए जावेद ने बताया था कि वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात है कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।

Related Articles

Back to top button