ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच सालों में चौथी सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

खेल के सभी विभागों में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाला भारत शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ तीन मैच की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली तीन टी-20 सीरीज में भारत को जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में टी-20 सीरीज में भारत को हराया था। पांच वर्षों में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज नहीं हरा पाई है। वेस्टइंडीज की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसमें तीन वनडे और एक टी-20 शामिल है।

भारत अगर मौजूदा सीरीज जीतता है तो टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी। टीम की एकमात्र चिंता कोहली की फॉर्म है। उन्होंने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 08, 18, 00 और 17 रन बनाए पाए हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पहले टी20 में कोहली के पास बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका था लेकिन वह 13 गेंद में ही पवेलियन लौट गए। रोहित को पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के महत्व के बारे में पता है और उन्होंने पहले टी20 में 19 गेंद में 40 रन की पारी खेली और इस दौरान ओडियन स्मिथ के ओवर में 22 रन बटोरे। रोहित के सलामी जोड़ीदार इशान किशन लय में नहीं दिखे और उन्हें रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। पावर प्ले में भारत के 58 रन में से अधिकांश रन रोहित के बल्ले से निकले।

संभावित प्लेइंग-11टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर/मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।

बेंच पर-  श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, अवेश खान, कुलदीप यादव और हरप्रीत बरार।

वेस्टइंडीज-  कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ब्रेंडन किंग, रोवमैन पावेल, ओडियन स्मिथ, काइल मायर्स।

बेंच पर-  डेरेन ब्रावो, डोमीनिक ड्रेक्स, शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।

Related Articles

Back to top button