ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

शेड्यूल बदलकर सिद्धू के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम चन्नी

अमृतसर । पंजाब विधानसभा चुनाव में लगातार बंटी नजर आई कांग्रेस अब एकजुटता दिखाने की कोशिश में जुटी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार किया। दोनों नेता एक ही गाड़ी पर सवार होकर रोडशो करते नजर आए। यही नहीं शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू भी सीएम चन्नी की दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इसके अलावा सुनील जाखड़ को बल्लुआना, मानसा, होशियारपुर, धुरी, गुरदासपुर, लुधियाना और रामपुर फूल में प्रचार कर रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस के इलेक्शन कंट्रोल रूम के प्रभारी गोकुल बुटैल ने कहा, ‘अगले दो से तीन दिन बेहद अहम हैं। इस दौरान हमें विपक्षी पार्टियों के नैरेटिव का काट निकालनी होगी। हमने सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार दबाव की स्थिति का सामना कर रही कांग्रेस अब आखिरी दिनों में एकजुट नजर आना चाहती है। यहां तक कि हर दिन चुनाव प्रचार पर नजर रखने के लिए पार्टी के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत कई लोग मौजूद हैं। पार्टी ने एकता और अनुशासन दिखाने के लिए बीते कुछ दिनों में कड़े ऐक्शन भी लिए हैं। पार्टी के सीनियर नेता केवल ढिल्लों को कांग्रेस से बाहर कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उनकी जगह पर मनीष बंसल को पार्टी का टिकट दिया गया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हिंदू बहुल इस सीट पर मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी मजबूत नजर आ रहे हैं। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पार्टी में मजबूत दिखना और एकजुट नजर आना अहम था। माना जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी की अमृतसर ईस्ट की विजिट भी इसी चलते हुई थी। यहां तक कि उन्होंने अपने कार्यक्रमों में बदलाव कर अमृतसर ईस्ट जाने का फैसला लिया था। हालांकि इस बीच रोड शो के एक रूट पर प्रवासी मजदूरों के एक समूह ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का विरोध भी किया।

Related Articles

Back to top button