ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र
मनोरंजन

कंगना ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग को बताया बड़ी गलती

कंगना रनौत बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने से नहीं चूकतीं। हाल ही में उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के प्रमोशन के तरीके पर सवाल उठाए थे। ‘गंगूबाई’ को रिलीज होने में कुछ दिन बचे हैं। इस बीच कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर किया और फिल्म की कास्टिंग को सबसे बड़ी गलती बताया। कंगना ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी स्टोरी पढ़कर किसी के लिए भी समझना इतना मुश्किल नहीं है। उन्होंने आलिया को ‘पापा की परी’ बताया और महेश भट्ट को ‘मूवी माफिया’। महेश भट्ट से कंगना का ये पंगा नया नहीं है। कंगना लिखती हैं, ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए, क्योंकि पापा मानते हैं रोमकॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है। फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है। ये नहीं सुधरेंगे। (ये लोग बदलना भी नहीं चाहते) कोई आश्चर्य नहीं कि साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड की किस्मत तब तक खराब रहेगी जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है।‘

Related Articles

Back to top button