ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

1 मार्च से जय अंबे कंपनी संचालित करेगी एंबुलेंस

भोपाल । प्रदेश में नई 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन एक मार्च से शुरू होने के आसार नहीं हैं। इसकी वजह यह कि कंपनी को जितने वाहनों की जरूरत है, उतने मिल ही नहीं पा रहे हैं, जबकि कंपनी ज्यादातर नए वाहनों से ही शुरुआत करने के पक्ष में है। अभी कुछ वाहन आ गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की जय अंबे कंपनी को इन वाहनों के संचालन का ठेका मिला है। कंपनी ने एक मार्च से काम शुरू करने की तैयारी की थी।
प्रदेश में अभी 606 एंबुलेंस का संचालन जेडएचएल कंपनी कर रही है। नई कंपनी को 1002 एंबलेंस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। वाहन खुद कंपनी को ही खरीदना है। पुराने वाहनों में सिर्फ उन्हीं को लिया जाएगा, जो ढाई लाख किमी से कम चले हैं। प्रसूताओं को अस्पताल पहुंचाने और घर छोडऩे के लिए अभी 820 जननी एक्सप्रेस वाहन चल रहे हैं, जिनकी संख्या नए ठेके में 1050 हो जाएगी। वेंटिलेटर युक्त एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस अभी हर जिले में एक हैं। इनकी कुल संख्या 167 हो जाएगी।
डायल-100 की तर्ज पर लोकेशन चल जाएगी पता
नई कंपनी के आने के बाद एक बड़ी सुविधा यह भी हो जाएगी कि एंबुलेंस के लिए फोन करने वालों को पता नहीं बताना पड़ेगा। पुलिस के डायल-100 वाहनों की तर्ज पर एंबुलेंस के लिए फोन करने वाले की लोकेशन काल सेंटर पर पहुंचेगी, जहां आसानी से एंबुलेंस उस जगह पर पहुंच सकेगी। दूसरा फायदा यह होगा कि अब निजी अस्पताल के लिए भी किराये पर यह एंबुलेंस मिल सकेंगी। मोबाइल एप के माध्यम से एंबुलेंस बुलाने की सुविधा रहेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बताया कि काल सेंटर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी, जिससे काल वेंटिंग नहीं रहेगी। मौजूदा एंबुलेंस के मुकाबले नए वाहनों में जगह ज्यादा है। जननी एक्सप्रेस में भी ज्यादा सुविधाजनक वाहन चलेंगे।

Related Articles

Back to top button