ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

नौकरी में तनाव की वजह से दारोगा ने फांसी लगा की आत्महत्या

बाराबंकी । यूपी के बाराबंकी में दारोगा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नौकरी में तनाव की वजह से दारोगा ने यह कदम उठाया। दारोगा वेद प्रकाश यादव फतेहपुर कोतवाली में तैनात थे और यहीं अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे लखनऊ में रहते हैं। वो पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद वो अपने कमरे पर गए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात 12 से 1 बजे के बीच उन्होंनें फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचना दी।
एडिशनल एसपी पूर्णेन्दु सिंह के मुताबिक उनके पास से मानसिक तनाव को दूर करने की दवाई और डॉक्टर के पर्चे मिले हैं। जिसे देखकर यह लग रहा है कि वो मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है, इस मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्हें किसी बता का तनाव था इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। जिस डॉक्टर से दारोगा अपना इलाज करा रहे थे उनसे भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस आत्महत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button