ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
दिल्ली/NCR

आंधी-बारिश.. दिल्ली में येलो अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें 16 राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है. 29 मई, गुरुवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही और शाम होते होते दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. आज भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तापमान में भी गिरावट का अनुमान है. आज, 30 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है.

29 से 31 मई के दौरान केरल, कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी गरज और चमक के साथ बिजली गिरने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं गुजरात में बारिश की संभावना है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

30 मई को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में अगले 6 दिन धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की भी संभावना है. राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दो दिन बाद बारिश हो सकती है.

तापमान में गिरावट का अनुमान

इस दौरान मौसम विभाग की ओर से तापमान में भी लगातार गिरावट का अनुमान जारी किया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट फिर उसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

Related Articles

Back to top button