ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
छत्तीसगढ़

रायपुर में 28 फरवरी प्लेसमेंट कैंप, बेरोजगारों को अलग-अलग सेक्टर में मिलेगी नौकरी

कोरोना काल में बेरोजगार हो चुके युवाओं को फिर से करियर की नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इस वजह से रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर रहा है। इस में अलग-अलग सेक्टर में दर्जनों पदों पर नौकरियां मिलेंगी। ये प्लेसमेंट कैंप 28 फरवरी को रायपुर में पुराने पुलिस मुख्यालय कैंपस में होगा, यहीं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र भी है। अधिकारियों ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। इसमें ट्रेनर, डाटा एंट्री ऑपरेटर,ट्रेनर इलेक्ट्रिशियन/ ट्रेनी अपेरेल, कम्प्यूटर, डीटीपी., सेंटर हेड और मोबिलाजर पदों पर भर्ती की जाएगी।

यहां कम्प्यूटर स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं एवं 10वीं रखा गया है। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0771-2443066 , असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के लिए 98939-61694, रिटेल सेल्स एसोशिएट के लिए 70007-20097 नंबर पर बात की जा सकती है। रोजगार केंद्र की तरफ से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इन पदों पर अनुभवी और योग्य आवेदक की भर्ती 8 से 12 हजार प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी। इन पदों के लिए भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 28 फरवरी को अपनी शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुराने पुलिस मुख्यालय पहुंचना होगा। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रायपुर जिले में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को 3 से 4 माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल्स एसोशिएट, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सेल्फ एंप्लॉयड टेलर कोर्स की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी।

Related Articles

Back to top button