ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

झारखंड में सरकार ने दी सिनेमाहॉल, पार्क और मॉल खोलने की अनुमति, जानिए कितने तारीख से खुलेंगे स्कूल

झारखंड सरकार ने कोविड के मामलों में कमी आने के बाद सभी सिनेमाघर, पार्क, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.

Jharkhand: झारखंड में कोविड (Covid) के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सिनेमाघर, पार्क (Park), रेस्तरां, शॉपिंग मॉल (Shopping Mall), स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने राज्य के सभी 24 जिलों के स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों को सात मार्च से सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दे दी है.

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने लिया फैसलामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता आज हुई कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक में उक्त निर्णय लिए गए. सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पहली कक्षा से 12वीं तक के लिए कक्षाओं के सामान्य संचालन की अनुमति देने, ऑफलाइन कक्षाओं के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखने और स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं करने की बात कही गई है. झारखंड सरकार के इस फैसले के बाद अब स्कूलों को सात मार्च से खोल दिया जाएगा.

झारखंड में क्या है कोरोना का हालवहीं  झारखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए. इसके बाद राज्य में कुल मामले 4 लाख 34 हजार 219 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 62 नये मामलों में से 11 मामले राजधानी रांची में, 11 सराइकेला में और 11 मामले जमशेदपुर में सामने आये. इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई. रिपोर्ट के अनुसार 553 केस एक्टिव है वहीं 75 लोग संक्रमण मुक्त हुए. राज्य में अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 351 लोग ठीक हो चुके हैं. झारखंड में अब तक कोरोना से 5315 लोगों की मौत हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button