ब्रेकिंग
Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
विदेश

यूक्रेन में चारो ओर तबाही का मंजर, हंगरी सीमा पर मुश्किल में फंसे लोग

मास्को । यू्क्रेन में रूस के हमलों के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है। यूक्रेन की राजधानी कीव हो या वहां के अन्य शहर जहां तक लोगों की निगाहें जा रही हैं, सिर्फ आग-धुआं और खत्म होती एक उम्मीद ही दिख रही है। रूसी हमलों से जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। कुछ ने अंडरग्राउंड मेट्रो में शरण ली है तो कुछ सीमा को पार करके दूसरे देश जाना चाहते हैं। जो लोग यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं उनके पास तो संसाधनों की कमी है ही, लेकिन जो नागरिक वहां रह रहे हैं, उनके सामने भी खाने-पीने जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की कमी है।
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में आई मानवीय त्रासदी को दिखाती कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो किसी का भी मन झकझोंर देंगी। रूसी हमलों के बाद भारी संख्या में लोग यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं। हंगरी और यूक्रेन के बॉर्डर पर हंगरी का आखिरी गांव जोहानि में बड़ी संख्या में पूर्वी और मध्य यूक्रेन से पलायन करके आ रहे यूक्रेन के नागरिक जमा हैं। इन नागरिकों के लिए स्टेशन पर खाने पीने की मामूली व्यवस्था ही है। यूक्रेन में तबाही मचाने के बाद हंगरी के सबसे आखिरी गांव ज़ोहानी के रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूक्रेन के नागरिक जमा हुए।
यूक्रेन में जिस परिवार की तस्वीर पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा वायरल हुई वह परिवार आज तक के कैमरे में हंगरी में कैद हुआ। नादिया और उसके बच्चों को उसके पिता ने यूक्रेन से बाहर भेजा और खुद वतन की हिफाजत के लिए यूक्रेन में रुक गए। नादिया ने कहा कि उसे अपने पति पर फक्र है और चिंता भी है लेकिन वह चाहती है कि वह वतन की हिफाजत करने के लिए वही रूकें।
नादिया जैसी कई कहानियां इस समय हंगरी में कैद हैं, जहां महिलाएं अपने बच्चों को लेकर यूक्रेन को छोड़कर जाने की जद्दोजहद कर रही हैं। वहीं, पुरुष यूक्रेन में ही रहकर रूस का मुकाबला कर रहे हैं। सिर्फ इस उम्मीद पर कि यह सब जल्द खत्म होगा और वे दोबारा आम जिंदगी जी सकेंगे।

Related Articles

Back to top button