ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
उत्तरप्रदेश

दिल मिलने पर जीजा-साली ने की शादी, बहन ही बनी सौतन

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में जीजा और साली का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि अंजाम की परवाह किए बिना दोनों ने शादी रचा ली। शख्‍स की पत्‍नी ने इस संबंध पर ऐतराज जताते हुए इसका विरोध किया तो पति ने उन्‍हें घर से निकाल दिया। एक बच्‍चे की बेघर मां ने न्‍याय और अधिकार के लिए कोर्ट पहुंच गई। अब कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दो राज्‍यों के बीच का मामला होने के कारण यह केस पेचीदा हो गया है। कुशीनगर जनपद के तरेयां सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी भरपटिया गांव निवासी शख्‍स की शादी बिहार के गोपालगंज के कल्‍याणपुर गांव की युवती से शादी हुई थी। बताया जाता है कि साली का दिल पिंटू पर आ गया था और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया।

जानकारी के अनुसार, पिंटू राजभर की शादी वर्ष 2019 में बिहार के गोपालगंज निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद पिंटू का ससुराल आना-जाना रहता था। इस बीच, उनकी साली और उनके बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। पिंटू की पत्‍नी ने इसे जीजा-साली के बीच का रिश्‍ता मानकर नजरअंदाज करती रहीं। दूसरी तरफ पिंटू का अपनी ही साली के साथ इश्‍क लगातार मजबूत होता रहा। बाद में पिंटू ने अपनी ही शाली से शादी रचा ली। बहन के सौतन बनने पर पिंटू की पत्‍नी बिफर उठीं और इसका विरोध किया। इस पर पिंटू ने अंजाम की परवाह किए बगैर पहली पत्‍नी को घर से निकाल दिया। पिंटू की पहली पत्‍नी का आरोप है कि उनकी बहन से शादी करने के बाद पति पिंटू ने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी और एक दिन उन्‍हें घर से निकाल दिया गया। हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट से न्‍याय की गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिंटू समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब इस मामले की छानबीन की जा रही है।

कौशांबी जनपद में एक नई नवेली दुल्‍हन ने ऐसा कांड कर दिया, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। दुल्‍हन ने पहले तो पति के साथ सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही। फिर जब पति ने एक दिन अपनी पत्‍नी संग शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। इससे पीड़ित शख्‍स बेड पर कराहने लगा। वहीं, नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्‍हन’ ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्‍थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button